इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- महेवा। पुरावली के प्राथमिक विद्यालय ढकाताल के बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान ते चगच रैली निकाली। रैली में बच्चे नारे लगाते हुए एक भी बच्चा छूटे न, स्कूल से अब रूठे न। पढ़ेगा बच्चा, बढ़ेगा देश। इन नारों ने ऐसा माहौल बना कि लोग अपने घरों से निकलकर इस अभियान का हिस्सा बनते चले गए। यहां प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक आशुतोष, कुअर पाल, अनुपम यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुमनलता और मीरा देवी ने घर-घर दस्तक दी अभिभावकों से स्कूल भेजने का आवाहन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...