गंगापार, अप्रैल 9 -- बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को मेजा विकास खंड के बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार उपस्थित रहे। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय संसाधनों से सुसज्जित हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों और शि...