कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं में बैंकों की स्थितियों को लेकर समीक्षा की गई। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, एग्रीजंक्शन योजना, माटीकला योजना, पीएमएफएमई योजना और मिनी नंदिनी योजना की स्थितियों को जाना गया। मुख्य विकास अधिकारी को आबकारी विभाग द्वारा ई-बैंक गारन्टी को लेकर सरकार द्वारा एक्साइज पॉलिसी में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में पांच बैंकों द्वारा प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में कोई भी योगदान नहीं दिया गया है। इस पूरे वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना में लाभ नहीं दिया गया है। सीडीओ ने एक्सिस बैंक के खराब प्रदर्शन पर फ...