वाशिंगटन, जनवरी 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका नया 'बोर्ड ऑफ पीस' कनाडा को इसमें शामिल होने के लिए दिए गए निमंत्रण को वापस ले रहा है। यह कदम मार्क कार्नी द्वारा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (दावोस) में दिए गए उस तीखे भाषण के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने वैश्विक महाशक्तियों की जबरदस्ती की रणनीति के खिलाफ चेतावनी दी थी।ट्रंप का सोशल मीडिया पर पलटवार स्विट्जरलैंड से अमेरिका वापस लौटते समय ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा- प्रिय प्रधानमंत्री कार्नी: कृपया इस पत्र को इस बात का प्रमाण मानें कि 'बोर्ड ऑफ पीस' कनाडा के शामिल होने के निमंत्रण को वापस ले रहा है। यह अब तक का सबसे प्रतिष्ठित ...