गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मंगलवार को सात रात और आठ दिन की शैक्षिक यात्रा का शुभारंभ किया। यात्राओं को अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। कक्षा छह के छात्र राजस्थान, कक्षा सात के छात्र पंजाब, कक्षा आठ से 11 के छात्र उत्तराखंड और कक्षा नौ के छात्र हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस यात्रा में कक्षा छह से 11 तक के कुल 115 विद्यार्थी और 11 शिक्षक शामिल हैं। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा, इतिहास, कला, खान-पान और विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- छात्रों ने राजस्थान शैक्षणिक यात्रा शुरू की विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ...