जहानाबाद, मार्च 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर कन्या विद्यालय मे एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय इस कार्यक्रम में संकुल स्तर से चुनकर आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार मिजोरम, त्रिपुरा राज्य के थीम पर आधारित था। इन राज्यों के संस्कृति के आधार पर वेशभूषा, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 6 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित 9 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण बीईओ नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों को पूरे देश के कला संस्कृति को समझने में मदद मिलेगी। छात्रों में राष्ट्रीय एकता की स्थापना का संचार होगा। इस अवसर शिक्षक संतोष पांडे, अशोक कुमार, रा...