भागलपुर, फरवरी 24 -- सुल्तानगंज पुलिस ने एक चारपहिया वाहन में पीने के लिए विदेशी शराब की बोतल लेकर जाते हुए आरोपियों को रास्ते में ही पकड़ लिया। थाने के अनुसार, शक होने पर वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें 375 मिलीलीटर की एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस वाहन और शराब की बोतल को जब्त कर थाने लायी। साथ ही चार सवारों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...