पटना, फरवरी 20 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दसवीं की छात्रा कोमल के आत्महत्या करने के मामले में सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि एक बेटी की जान एक-दो मिनट से कहीं ज़्यादा कीमती और अमूल्य है। उन्होंने कहा कि बिहार की किसी और बेटी की जान एक-दो मिनट की देरी के कारण नहीं जाने देंगे। मांग की कि अविलंब कोमल के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। शुक्रवार को पहले अपने ट्वीट और फिर विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की कोमल कुमारी दसवीं की छात्रा थी। जाम और अव्यवस्था के चलते परीक्षा केंद्र पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हो गई और उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। तेजस्वी ने कहा कि कोमल ने गुहार लगाई, मिन्नतें की पर उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। सरकारी व्यवस्था से निराश, हताश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.