हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर में सोमवार देर शाम संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और नीट जैसे पेपर लीक जैसी समस्याओं से आज का युवावर्ग परेशान है, ऐसे में युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी सुरभी द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के...