बागपत, अप्रैल 11 -- बिनौली। बिजवाड़ा गांव में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। एक बूथ दस यूथ अभियान को सफल बनाने को कार्यकर्ताओं से अपील की गई। रामपाल तोमर के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठीना ने कहा कि रालोद चौधरी चरण की गांव गरीब के विकास की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। अगले वर्ष विधान सभा चुनाव नियत समय पर होगे। जिसके लिए रालोद पूरे प्रदेश में राजग प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर बूथ पर दस यूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रहा है। जिसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर एक प्रभारी भी नियुक्त किया जा रहा है। बैठक में विधानसभा प्रभारी ओमवीर तोमर ने रामपाल तोमर को बिजवाड़ा व मवीकलां न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में ब्रजमोहन शास्त्री, डा.राजपाल, मास्टर विकास, रणवीर सिंह तोमर, महेश शर्मा, बबली, मास्टर अंकुर, र...