एक बूंद पानी को तरस रहे है लाखों से बने 19 अमृत सरोवर
जौनपुर, अप्रैल 27 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए अमृत सरोवरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच लगभग 90 फीसदी सरोवर सूख चुके हैं और उनमें धूल उड़ रही है। सरकार की मंशा है कि मनरेगा योजना के तहत बने इन तालाबों में सालभर पानी भरा रहे, पशु-पक्षियों को भी गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके, लेकिन हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। विकास खंड क्षेत्र में कुल 41 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 19 बनकर तैयार हो चुके हैं। इन पर पांच से दस लाख रुपये तक खर्च किए गए हैं, लेकिन अधिकांश तालाबों में एक बूंद पानी नहीं है। यह भी पढ़ें- प्रखंड में नल-जल योजना फ्लाप, हाथी के दांत साबित हुई जल जीवन मिशन योजना इस स्थिति को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब तालाब में पानी ही नहीं है तो इसके न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.