नई दिल्ली, जून 3 -- आईपीएल 2026 के फाइनल के ठीक बाद आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और इस सीजन के हीरो राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी बातचीत करते दिखे थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था लेकिन उसमें आवाज स्पष्ट नहीं हो रही थी। किंग कोहली प्यार से 15 साल के सूर्यवंशी के कंधे पर हाथ भी रखते हुए दिखे थे। उनकी बातों को विध्वंसक बल्लेबाज बहुत गौर से सुन भी रहा था। अब आरसीबी ने पर्दा उठाया है कि आखिर विराट कोहली ने सूर्यवंशी से कहा क्या था। फ्रेंचाइजी ने साफ समझ आ जाने वाली आवाज में वीडियो जारी किया है जिसमें कोहली वैभव सूर्यवंशी से कहते दिख रहे हैं- एक बिहारी, सब पर भारी। लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के 3 दिन बाद 3 जून को आरसीबी ने अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल से कोहली और सूर्यवंशी की बातचीत की वीडियो जारी किया। उसम...