हमीरपुर, मई 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पत्नी के मायके में रहने से क्षुब्ध युवक रविवार को आत्महत्या करने की नीयत से त्रिशूल लेकर स्टेशन पहुंच गया। इसकी हरकतें भांपकर जीआरपी सिपाही ने उसे स्टेशन से भगा दिया। बाद में युवक ने करोड़न नाला के पास ट्रैक में लेट गया। इसकी वजह से इंटरसिटी के ड्राइवर ने ट्रेन रोककर इसे ट्रैक से हटाया। लेकिन जैसे ही दोबारा ट्रेन आगे बढ़ी तो उक्त युवक फिर से पटरियों के नीचे घुसने लगा, जिससे उसके दाहिने पैर का पंजा कट गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- किऊल स्टेशन पर हादसा: भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी के नीचे आने से एक की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिसयुवक की परेशानी कस्बे के ऊंछा थोक निवासी 38 वर्षीय वरदानी ने बताया कि उसकी पत्नी मीना मायके में रह रही है। उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। इसी स...