नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भी भारत ए और पाकिस्तान ए को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर भिड़ंत होगी। यह टूर्नामेंट दोहा में खेला जाएगा। इंडिया-ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 22 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया-ए की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पिछले साल पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। ग्रुप ए में श्रीलंका-ए, बांग्लादेश-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग शामिल हैं। ग्रुप बीमें इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई को...