नई दिल्ली, जून 16 -- केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर घर में खरीदा जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला और आसानी से मिलने वाला फल भी है। लेकिन इसकी एक बड़ी समस्या है कि यह बहुत जल्दी पक जाता है और काला भी पड़ने लगता है। कई बार लोग ज्यादा मात्रा में केले खरीद लेते हैं, लेकिन समय पर खा नहीं पाते। नतीजा यह होता है कि केले खराब होने लगते हैं और उन्हें फेंकना पड़ जाता है। अगर आपके घर में भी अक्सर ऐसा होता है, तो अब चिंता की बात नहीं है। एक सिंपल हैक की मदद से आप केले को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।केले जल्दी खराब क्यों हो जाते हैं? केले पकने के दौरान एक खास तरह की गैस छोड़ते हैं जिससे उनका पकने का समय और तेज हो जाता है। इसी वजह से एक-दो दिनों के अंदर ही उनका रंग बद...