लखीमपुरखीरी, मई 6 -- शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एसएसबी कैंप वाली गढ़ी रोड से मिंदनिया तिराहे तक लगभग 850 मीटर लंबे सड़क चौड़ीकरण का कार्य दिसंबर 2025 में शुरू होकर फरवरी में पूरा कर लिया गया था। इस परियोजना की कुल लागत करीब 1.94 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसे नियमानुसार 12 महीनों में पूरा किया जाना था। लेकिन काम महज कुछ ही दिनों में पूरा कर दिया गया, जिसकी उस समय ठेकेदार और संबंधित विभाग की ओर से काफी सराहना भी हुई थी। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया, जबकि सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग का कार्य जिला पंचायत के माध्यम से किया गया। यह भी पढ़ें- 38 करोड़ की सड़क तालाब में समाई निर्माण के दौरान कई बार पूर्व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.