एक बारिश नहीं झेल सकी मरम्मत हुई सड़क
गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक करीब तीन किमी लंबी सड़क एक बारिश नहीं झेल सकी। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से सड़क हादसा होने का खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। एनएचएआई ने करीब डेढ़ महीने पहले जीएमडीए की लागत पर इस मुख्य सड़क की मरम्मत करीब 76 लाख रुपये की लागत से की थी। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों ने वाहन चालकों की दिक्कत को बढ़ा दिया है। इन गड्ढों की वजह से दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है।सरस्वती इंक्लेव कॉलोनी के निवासी गौतम ने बताया कि पिछले पांच साल से यह सड़क बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.