गांधी नगर, अप्रैल 28 -- गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पिछली बार के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह किसी नगर पालिका या नगर निगम पर जीत तो दर्ज नहीं कर पाई, लेकिन एक जिला पंचायत जीतने में कामयाब रही। इस दौरान पार्टी ने 500 से 600 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के विजयी होने का दावा किया। इसी जीत के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और गुजरात की जनता का आभार जताया। वहीं उनकी इसी पोस्ट को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रीपोस्ट किया और पार्टी के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने चुनाव के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा अत्याचार करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि इन ...