अल्मोड़ा, जून 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा ने नियमो के उल्लंघन में वाहन चालकों के चालान काटे। इसके अलावा एक बाइक में चार सवारी, बिना हेलमेट के रैश ड्राइविंग करते मिले युवक का भी चालान काट दिया और बाइक को सीज किया। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...