उन्नाव, जून 20 -- नवाबगंज। दंपति और तीन बच्चे सवार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। सभी को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। महिला और उसके एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।महिखेड़ा गांव के रहनेवाले शंकरलाल अपनी पत्नी पियारा तथा बेटों युग, राज और अनुराग को लेकर बाइक से अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पिड़हरी गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। माधवखेड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में दंपति समेत बच्चे भी घायल हो गए। घायलों में पत्नी पियारा व उनका बेटा युग की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मां व बेटे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ...