अलीगढ़, फरवरी 23 -- साली की शादी में आया था युवक, वाहन की टक्कर से हुई मौत n शादी समारोह में आए रिश्तेदार को छोड़ने बस अड्डे गया था सचिन n हादसे से दोनों परिवारों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा अतरौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखेरा के 25 वर्षीय युवक सचिन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक छर्रा रोड स्थित ग्राम कल्याण नगर में साली की शादी समारोह में आया था। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सचिन पुत्र लाखन सिंह साली की शादी में आए किसी रिश्तेदार को बाइक पर बैठाकर अतरौली बस अडडे तक छोड़ने के लिए गया था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने गांव तेवथू के पास युवक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने सचिन के घर पर फोन पर दी। हादसे की सूचना से ससुराल और सच...