उन्नाव, अप्रैल 18 -- हसनगंज। संवाददाता जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस हसनगंज तहसील में आयोजित हुआ। यहां चौंकानेवाला घटनाक्रम सामने आया। सीडीओ कृति राज फरियादियों की समस्याएं सुनते-सुनते सवा एक बजे कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। उनके जाते ही 10 मिनट बाद सफीपुर विधायक बंबालाल पहुंचे, जिनके 10 मिनट बाद ही मोहान विधायक ब्रजेश रावत आए। इसकी भनक सीडीओ को लगी तो आननफानन 20 मिनट बाद सीडीओ वापस लौट आईं।इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सुबह 10 बजे से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को अफसरों की फौज हसनगंज तहसील में जुटी। जिलास्तरीय होने की वजह से फरियादी यहां डीएम गौरांग राठी के पहुंचने की आस जुटाए थे। यह भी पढ़ें- जमीन कब्जा, मेड़ तोड़ने की शिकायतें पर डीएम नहीं आए। तय समय से करीब सवा दो घंटे बाद दोपहर सवा 12 बजे सीडीओ कृत...