डांग, मई 23 -- गुजरात के डांग जिले में आगामी जनगणना को लेकर चल रहे एक गंभीर ट्रेनिंग सेशन के दौरान उस समय माहौल बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया, जब एक बंदर अचानक ऑडिटोरियम के भीतर आ धमका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह वाकिया 21 मई को वाघई स्थित एक यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित कार्यशाला के दौरान सामने आया, जहां प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों को जनगणना से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान वहां एक बंदर घुस आया और हॉल के अंदर कुर्सी के हैंडल पर टिक गया। इतना ही नहीं इस घटना की जो वायरल क्लिप सामने आई है, उसमें वह एक महिला टीचर के कंधे पर पैर टिकाकर बैठे हुए भी नजर आया है। यह भी पढ़ें- गुजरात के इन 20 जिलों में बदलेगी रास्तों की सूरत, 'ग्रीन तकनीक' से बनेंगी सड़केंएक के ...