तेहरान, जुलाई 13 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर समझौते का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरान ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) को लागू न करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरी दौर की वार्ता से भी इनकार किया है। माना जा रहा है कि ईरान के इस फैसले ने ट्रंप प्रशासन को सीधा झटका दिया है और पूरे क्षेत्र में तनाव को नया मोड़ दे दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि जब तक अमेरिका अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करता, तब तक कोई समझौता संभव नहीं है। हॉर्मुज स्ट्रेट में हालिया घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक संकट गहरा गया है, जिसके चलते एशिया से लेकर अमेरिका तक टेंशन बढ़ गया है।इस्माइल बघाई ने और क्या कहा? ईरानी विदेश मंत्...