लखनऊ, दिसम्बर 17 -- गुडंबा इलाके में रिंग रोड पर स्थित लवकुश मार्बल व्यवसायी प्रतिष्ठान के पास तेज रफ्तार जुगाड़ बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर एक फुट की दीवार तोड़ता खुले नाले में घुस गया। हादसे में 55 वर्षीय चालक लखन कश्यप की मौत हो गई। नगर निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लखन को निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखन के परिवारीजनो ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे का वीडियो सीसी कैमरे में कैद हो गया। देर शाम वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थाना प्रभारी गुड़ंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लखन कंचना बिहारी मार्ग सीमांत नगर के रहने वाले थे। वह जुगाड़ बैटरी रिक्शा चलाता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे लखन जुगाड़ बैटरी रिक्शा से जा रहे थे। रिक...