एक फीसदी पूंजीपतियों के हाथों में सिमट गई है देश की पूंजी
बलिया, मई 31 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मई दिवस के अवसर पर रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तहत रविवार को कालीजी चौरा स्थान स्थित मैरिज हाल में मजदूर अधिकार दिवस संगोष्ठी आयोजित हुई। शुरुआत मुख्य अतिथि इलाहाबाद विवि के पूर्व अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह व संयोजक राघवेंद्र कुमार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद मजदूरों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारों ने 38 मजदूर कानूनों को रद कर चार श्रम संहिताएं बना दी हैं। इससे आठ घंटे काम के अधिकार को 12 घंटे किया गया है। इसके चलते देश की 80 फीसदी पूंजी सिर्फ एक प्रतिशत पूंजीपतियों के हाथों में सिमट गई है। संयोजक ने कहा कि हमारा यह आंदोलन वंचितों के हक की जमीनी लड़ाई है। डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के तहत नौ अगस्त को वाराणसी से एक यात्रा निकाली जाएगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.