लातेहार, जून 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत हूंटार फीडर से लगभग 14 गांव में बिजली सप्लाई की जा रही है। बहुत ज्यादा बिजली लोड हो जाने के कारण इन गांवों में घण्टो बिजली प्रभावित हो जा रही है। जब पावर की स्थिति ठीक - ठाक रहती है तब ही इस फीडर से उक्त गावों में सही ढंग से बिजली आपूर्ति हो पाती है।

स्थानीय विधायक का घर इस फीडर में स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह का भी घर मंगरा गांव है। बरवाडीह में ऐसा कोई विद्युत फीडर नही है, जिसमे एक फीडर से इतने गांव में बिजली सप्लाई होती हो। विनोद कुमार, नितिन, मनोज प्रसाद,पपु, कन्हाई प्रसाद आदि कई लोगो ने बताया कि हूंटार फीडर से चमरडीहा, बभनडीह, लंका, मंगरा, चपरी,छेंचा, होरीलौंग, मोरवाई ,मण्डल सहित लगभग 30 किलो मीटर दूर तक के 14 गांव में बिजली सप्लाई होती है।

बिजली समस्या जंगली...