नैनीताल, जनवरी 30 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप खिली रही। जिसके चलते दिन में मौसम में गुनगुनापन बना रहा। सुबह शाम जहां ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 1 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर तीन फरवरी तक रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...