पटना, जनवरी 30 -- - रवीन्द्र भवन में भजन कीर्तन और उपदेशों पर चर्चा होगी पटना, प्रधान संवाददाता। माघ माह की पूर्णिमा पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बैनर तले रविवार को आध्यात्मिक संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पर्षद संत रविदास के उपदेशों, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा के लिए यह आयोजन रवीन्द्र भवन में कर रहा है। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने बताया कि पर्षद ने यह निर्णय लिया है कि देश के सभी महान संतों की जयंती मनायी जाएगी। ताकि उनके विचारों से राज्य की युवा पीढ़ी अवगत हो सके। बताया कि मौके पर 'जात-पात पूछे ना कोय, हरि को भजे सो हरि को होय' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के साधु-संतों के अलावा कई वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री ...