एक प्रतिशत कमीशन पर व्यापारी ने बेचा खाता, 6 महीने में करोड़ों का लेन-देन मिला
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 12 -- यूपी के वाराणसी में साइबर ठगी के लिए अपनी फर्म का चालू खाता बेचने के आरोप में चौक पुलिस ने सुड़िया के कारोबारी विपुल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विपुल से पूछताछ में सामने आए चार अन्य को भी नामजद किया गया है। विपुल ने एक फीसदी कमीशन पर अपना खाता बेचा था। जांच में 16 राज्यों से ठगी के 1.88 करोड़ रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर चौक दिलीप मिश्रा और साइबर सेल प्रभोरी मनोज तिवारी ने बताया कि लखनऊ स्थित मुख्यालय से 'येलो-16 म्यूल अकाउंट' के तहत कारोबारी के बंधन बैंक में फर्म के चालू खाता की जानकारी ली गई। टीम ने कारोबारी के लक्सा क्षेत्र सूरजकुंड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पूछताछ की। विपुल ने स्वीकार किया कि मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान ईशान ठाकुर नामक व्यक्ति से हुई। बाद में वह ब्रजेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.