फतेहपुर, मई 8 -- खागा। पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ एक लाख रुपए का ईनामी आरोपित बबलू सिंह गुरुवार अल सुबह करीब तीन बजे पुलिस कर्मियों के कंधों का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए हरदो सीएचसी पहुंचा। मुठभेड़ में गोली उसके पैर को आरपार गई, जबकि दूसरे को छूकर निकल गई। वह पुलिस के कंघों में लड़खड़ाते हुए भोर पहर अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम सात मई की अलसुबह करीब तीन बजे घायल बबलू सिंह को सीएचसी हरदो लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी की स्थिति ऐसी थी कि वह खुद चलने में असमर्थ था और पुलिसकर्मियों के कंधों का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए अस्पताल के अंदर दाखिल हुआ। सूत्र बताते हैं कि मौके पर सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि घायल आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.