किशनगंज, मार्च 8 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मृणाल सेन द्वारा शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल में स्कूली बच्चों संग पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण और स्वस्थ्य जीवन के लिए पौधरोपण को उपयोगी बताया। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल के प्रधान शिक्षक शकीलुर रहमान,सहायक शिक्षक रंजीत कुमार सहित विधालय के छात्र - छात्रा एवं अन्य शिक्षक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...