एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होगा पौधरोपण
भदोही, जुलाई 7 -- भदोही, संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दो पौधा जरूर रोपित करें। पौधा लगाने के साथ ही नियमित भरण-पोषण करना जरूरी है। स्वयं पौधा रोपित करने के बाद ही दूसरों को इसके प्रति जागरूक करें। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण होगा। पौधरोपण में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करें। पीएम मोदी एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान जनभागीदारी का महापर्व है। 12 जुलाई को प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण जरूर करें। हर नागरिक अपने घर, खेत की मेड़, विद्यालय, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक स्थल, सड़क किनारे, नदियों, नालों तथा अमृत सरोवरों के आसपास अधिकाधिक वृक्षारोपण कर इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाए। यह भी पढ़ें- Balrampur New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.