रांची, जुलाई 21 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। साथ ही अधिकारियों को वन क्षेत्रों का टेक्निकल व डिजिटल रिकॉर्ड एक माह के भीतर तैयार करने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने वन क्षेत्रों के डिजिटल मैप की लेयरिंग करने के लिए कहा है। इससे राज्य के वन क्षेत्रों के वास्तविक स्वरूप, संरचना व वर्तमान स्थिति की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी।एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के शहरी क्षेत्रों में पौधरोपण बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा पेड़ लगाओ, फ्री बिजली पाओ योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। ज्यादा लोग अभियान से जुड़ें। इसके तहत एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना है। सीएम ने इको टूरिज्म ...