बोकारो, जून 11 -- एक पेड़ मां के नाम हरियाली धरती का हिस्सा : सिद्धार्थ दामोदा, प्रतिनिधि।विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बीसीसीएल द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रम के तहत दामोदा कोलियरी में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया गया। जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय महामंत्री सह जेबीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम, संघ के संयुक्त महामंत्री मिनी सिद्धार्थ गौतम, संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा व बरोरा प्रक्षेत्र के अपर महाप्रबंधक पी पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। दामोदा कोलियरी घुटवे स्थित श्रमिक हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अंगतुक अतिथियों का स्वागत अपर महाप्रबंधक पी पांडेय एवं पीओ विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। संचालन जनता मजदूर संघ के दामोदा शाखा सचिव सूर्य बली साव ने की। घुटवे ओबी डंप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। केंद्...