गिरडीह, जून 5 -- गावां। गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी, खरसान और माल्डा पंचायतों में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रहेगी। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर हर पंचायत में चलेगा अभियान यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और ...