बागपत, जुलाई 13 -- बड़ौत। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत शनिवार को जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं उद्यान राज्यमंत्री केपी मलिक ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के किनारे आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 501 पौधों का रोपण कराया। अभियान के तहत जिले के 3 हजार 353 स्थलों पर 45 प्रजातियों के करीब 15 लाख पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभिया...