मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को पौधरोपण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। पटना से पहुंचे संजय सरावगी का रामदयालु स्थित होटल में स्वागत किया गया। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने किया। मौके पर विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, दोनों जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं हरिमोहन चौधरी, समाजसेवी संजीव शर्मा, डॉ. मोनालिसा, याचना शाही, प्रो. ममता रानी, मनोज तिवारी, मुकेश शर्मा, रवि शंकर कुशवाहा, अमिताभ कुमार, अरविंद कुमार सिंह, नीरज नयन, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार, प्रो. अरमान, अफरीदी रहमान, प्रो. राजेंद्र...