बरेली, जून 4 -- केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को इसी विषय पर डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अभियान की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम से होगी। जागरूकता अभियान पांच जून से 21 जून तक चलेगा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें। बैठक में डीएम ने कहा कि अभियान की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम से होगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव और शहरों में पौधरोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलेंगे जन कल्याण जागरूकता कार्यक्रम गौशालाओं में ट्रीगार्ड के साथ पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि...