दुमका, जुलाई 24 -- भारत सेवाश्रम संघ संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर पाथरा में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिवार द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू ने किया। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया। सभी ने अपनी मां के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Etah News: सेंट पॉल्स जूनियर विंग में हुआ पौधारोपण उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के साथ-साथ ...