रुडकी, अगस्त 31 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी पीजी कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत पर्यावरण समिति की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार, उपप्राचार्या डॉ. अलका सैनी, डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. करिश्मा, डॉ. पुष्पा, डॉ. नीतू और पर्यावरण समिति प्रभारी डॉ. राखी बलियान के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। डॉ. आकाश, डॉ. रीना, डॉ. कुमुद और अंकित कोहली ने सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...