सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। वर्ग नवम की छात्रा सुमन कुमारी के पिता व गोरेयाकोठी निवासी छोटेलाल सहनी ने आम का पौधा लगाया। पौधरोपण प्राचार्य सुरेश कुमार व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में हुआ। प्राचार्य ने कहा कि यह विद्यालय पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं के लिए पूरे राज्य में मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...