एक पेड़ के सहारे गोदाम से 650 बोरा चावल गायब
सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सर्वा ढाला समीप स्थित बिहार राज्य भंडार निगम के गोदाम से चोर द्वारा 650 बोरा चावल चोरी कर लिया गया है। आंशका जताई जा रही है की गोदाम का एसबेसटस हटा कर पीछे स्थित एक पेड़ के सहारे चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल मामले में कार्यालय प्रभारी बलवाहाट चपराम कोठी निवासी दिलीप पोद्दार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। आवेदक ने बताया कि 20 जून को कार्यालय गए तो प्रतिनियुक्त गार्ड रमाकांत पोद्दार ने बताया गोदाम के ऊपर का एसबेसटस हटा हुआ है। गोदाम की पड़ताल किया गया तो पता चला की काफी मात्रा में गोदाम से चावल की बोरी निकली गई है। स्टाक पंजी का अवलोकन करने पर पता चला की 650 बोरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.