हरदोई, मार्च 10 -- संडीला, संवाददाता। नगर के एक पेट्रोल पंप पर अचानक ईंधन खत्म होने से लोगों को वापस लौटना पड़ा। लोग इसे मिडिल ईस्ट के बीच जंग व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी को जिम्मेदार मान रहे हैं। वहीं प्रशासन ने कहा कि डीजल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। नगर के मुख्य चौराहे स्थित सबसे व्यस्ततम भारत पेट्रोल पंप पर सोमवार की शाम को पेट्रोल व डीजल समाप्त हो गया। पंप पर ईंधन समाप्त होने से लोग पेट्रोल लेने के लिए अन्य पंपों की ओर गए। इस पंप पर अचानक तेल समाप्त होने से एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। लोग इस समस्या की वजह मिडिल ईस्ट में उपजे तनाव को मान रहे हैं। कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में अचानक बढ़ोत्तरी को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।नगर के पेट्रोल पंपों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.