बोकारो, मई 21 -- किसानों की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरमो अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड कार्यालयों के बाहर बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया। भाजपा फुसरो नगर मंडल द्वारा बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। झारखंड सरकार के द्वारा 3200 रुपया एमएसपी का वादा अधूरा, ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा नहीं व धान खरीद में अव्यवस्था की बात वक्ताओं ने कही। बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार ने की। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व बिनोद महतो, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिप सदस्य ओम प्रकाश सिंह ऊर्फ टीनू सिंह, अनिल गुप्ता, श्रीकांत सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, राधा देवी, चिकू सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- र...