नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अच्छे डॉक्टर का अपना जलवा होता है। मलाया माने मलेशिया में सेवारत भारतीय डॉक्टर कुप्पुस्वामी भी कुछ वर्षों में बड़े रसूखदार हो गए थे। उनके लिए छुट्टी के दिन भी बैंक खुलता था, रेलगाड़ी ठिठकती थी, पानी के जहाज इंतजार करते थे कि डॉक्टर साहब आएं, तो चला जाए। तमिलनाडु से गए डॉक्टर कुप्पुस्वामी शौकीन भी कम न थे। उनके पास कीमती रेशमी वस्त्रों का भंडार था। स्वर्ण अंगूठियों, रत्नों और घड़ियों का संग्रह था। मरीजों की दिलोजान से सेवा करते थे, पर घर में टाइपराइटर, तीन खूबसूरत ग्रामोफोन व कई हारमोनियम भी रखते थे। तब त्याग, अध्यात्म जैसे शब्दों ने व्यस्त डॉक्टर का स्पर्श भी नहीं किया था। उन्हीं दिनों उनके पास एक बुजुर्ग संन्यासी का आगमन हुआ। अपनी गठरी और उसमें अनेक पुस्तकें समेटे आए वह साधु बीमार पड़ गए। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया।...