बगहा, जून 29 -- भितहा, एक प्रतिनिधि। बगहा एसपी के सख्त नर्दिेश के आलोक में भितहा पुलिस द्वारा बिहार - यूपी सिमा के सभी मुख्य मार्गो पर मादक पदार्थ के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहार- यूपी सीमा पर जांच के दौरान एक बियर सहित 10 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि मुख्य मार्गो पर जांच के क्रम में शराबी दुर्गेश शर्मा, राजेश यादव ग्राम बलुही, तूफानी यादव, मेहरुद्दीन अंसारी ग्राम रेडहा, दुर्गेश राम ग्राम बलुआडवा , राम प्रवेश गोंड बलुही, शेख हारुन मूजा टोला, हथुआहवा, एवं गुड्डू मुसहर ग्राम जमुआन, थाना बिशूनपुरा को शराब पिने तथा रामाधार यादव घोरठ, थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर को शराब पिने एवं एक किंग फिशर बियर के साथ गिरफ्तार किया गया है इस सम्बन्ध में काण्ड अ...