मधुबनी, फरवरी 28 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि।बेनीपट्टी थाना के अंधरी गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को एक पिस्टल एवं दो खोखा के साथ दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये बदमाशों की पहचान अंधरी गांव के 25 वर्षीय सुधीर महतो एवं 23 वर्षीय अभिषेक कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में एक शादी के दौरान आरोपित हवा फायरिंग कर हो हल्ला कर रहा था। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी ये लोग नहीं समझ रहे थे। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दिया। सूचना पर एसआई संतोष कुमार,एसआई विश्वनाथ सहित अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये दोनो युवक को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर महतो पूर्व से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.