एक पार्टी ही नहीं, एक विचारधारा है बसपा : खरवार
महाराजगंज, जुलाई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बहुजन समाज पार्टी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को महराजगंज शहर के एक लॉन में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व सांसद-गोरखपुर मण्डल समेत कई मंडलों के मुख्य मण्डल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि देश एवं प्रदेश में जिस तरह का राजनैतिक वातावरण बना हुआ है, उससे आमजन बसपा के शासनकाल को याद कर रहा है। कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा भी है। उन्होंने कहा कि विचारधारा कभी खत्म नहीं होती है। पूर्व सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार के बसपा के शासनकाल में बिना भेदभाव सर्वसमाज का विकास हुआ और कानून का शासन स्थापित हुआ। सांप्रदायिक शक्तियां परास्त हुईं थीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.