संभल, मार्च 22 -- धनारी क्षेत्र में रविवार शाम मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बन गया। थाना धनारी के गांव उधरनपुर अजमतनगर और मझोला मंदिर के बीच हुए इस भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने कड़ी मशक्कत की। इस दौरान दो वर्षीय कुलदीप और सलोनी को भी बाहर निकाला गया। घटनास्थल का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। वहीं, घायलों को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया तो वहां भी चीखों और अफरातफरी का माहौल बन गय...